Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर केदारनाथ की पुरानी तस्वीर की शेयर
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हम पहली बार केदारनाथ के रास्ते पर. मैं पहली बार शूटिंग के लिए जा रही थी. और मुझे पता है कि दोनों में से कोई भी फिर कभी ऐसा महसूस नहीं करेगा. लेकिन एक्शन, कट, सनराइज, नदियां, बादल, चांदनी, केदारनाथ और अल्लाह हू के बीच तुम वहां हो मैं जानती हूं. केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक.