देश

TN-Minister Senthil Balaji's Bail plea: अदालत सेंथिल बालाजी की बेल याचिका पर करेगी सुनवाई

तमिलनाडु के बिजली, मद्यनिषेध और आबकारी मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत अर्जी पर चेन्नई सत्र अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी।

TN-Minister Senthil Balaji's Bail plea: अदालत सेंथिल बालाजी की बेल याचिका पर करेगी सुनवाई
कोर्ट (Photo Credits: Twitter/TOI)

चेन्नई, 15 जून: तमिलनाडु के बिजली, मद्यनिषेध और आबकारी मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत अर्जी पर चेन्नई सत्र अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी ईडी ने बालाजी को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है सत्र अदालत के प्रधान न्यायाधीश एस. अल्ली बेल पेटिशन पर सुनवाई करेंगे इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायालय ने बालाजी को 28 जून तक दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह भी पढ़े: TN-Minister Senthil Balaji Arrested: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को 28 जून तक न्यायिक हिरासत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मंत्री को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए अदालत में अर्जी लगाई है ईडी के उप निदेशक, कार्तिक देसरी, जो जांच अधिकारी हैं, ने आगे की पूछताछ के लिए सेंथिल बालाजी को अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में याचिका लगाई है मंत्री को ओमंदुरार सरकारी अस्पताल से कावेरी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए एक अन्य आवेदन पर भी अदालत सुनवाई करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).