ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने लगाई छलांग, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शीर्ष तीन में जगह बनाई; देखें पूरी लिस्ट
दूसरे स्थान की दौड़ हालांकि बहुत करीब है क्योंकि स्मिथ 885 रेटिंग अंक पर, हेड 884 पर और केन विलियमसन 883 रेटिंग अंक पर हैं. आखिरी बार टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऐसा 1984 में हुआ था, जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी गॉर्डन ग्रीनिज (810 रेटिंग अंक), क्लाइव लॉयड (787) और लैरी गोम्स (773) सूची में शीर्ष पर थे.