देश

Dehradun BRP, CRP Recruitment: उत्तराखंड में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी

उत्तराखंड में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर जल्दी ही भर्ती शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी- सीआरपी) की आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है

Dehradun BRP, CRP Recruitment: उत्तराखंड में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी


देहरादून, 14 जून: उत्तराखंड में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर जल्दी ही भर्ती शुरू की जाएगी इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी- सीआरपी) की आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है बता दें कि इस भर्ती में बीआरपी के 255 जबकि सीआरपी के 670 पद शामिल हैं कानूनी पेच व विभागीय विवादों के चलते कई वर्षों से इन पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई थी,

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी को इस संबंध में कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं जानकारी दे दें कि आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त होने वाले कार्मिकों की सेवा अवधि केवल परियोजना की अवधि तक ही होगी योजना समाप्त होने पर उनकी सेवाएं स्वत: ही समाप्त हो जाएगी. यह भी पढ़े: 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें 8वें वेतन आयोग पर क्या कहती है रिपोर्ट

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा तिवारी ने जानकारी दी कि बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति में पात्रता और अनुभव के कड़े मानक तय किए जा रहे हैं इनकी जिम्मेदारी बेसिक और जूनियर स्तर पर शिक्षण में मदद की होगी इसलिए उनके लिए शिक्षक के समान ही मानक रखे जाएंगे सामान्य शैक्षिक योग्यता के साथ उच्च शिक्षा की उपाधियों के लिए अतिरिक्त देने का प्रावधान होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).