Manipur News: मणिपुर की व्यथा देश का दर्द है, लेकिन पीएम का नहीं- कांग्रेास
कांग्रेस ने बुधवार को एक बार फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर में ताजा हत्याओं को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के लोगों की तकलीफ देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री की नहीं क्योंकि वह लगातार चुप्पी साधे हुए हैं
नई दिल्ली, 14 जून: कांग्रेस ने बुधवार को एक बार फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर में ताजा हत्याओं को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के लोगों की तकलीफ देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री की नहीं क्योंकि वह लगातार चुप्पी साधे हुए हैं कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, और कहा, मणिपुर के लोगों की व्यथा बेरोकटोक जारी हैउनकी पीड़ा देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से पीएम की नहीं - वह चुप्पी बनाए हुए हैं एचएम (गृह मंत्री) की देर से यात्रा और असम के मुख्यमंत्री के बाहरी हस्तक्षेप का कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ रहा है. यह भी पढ़े: Manipur Violence: मणिपुर में जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए पर्यवेक्षक भेजेगी कांग्रेस
उनकी यह टिप्पणी मणिपुर के खामलॉक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने और 23 अन्य के घायल होने के बाद आई है पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और महिलाओं सहित 25 अन्य घायल हो गए दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया मणिपुर में 3 मई से विनाशकारी जातीय हिंसा जारी है, जिसमें 120 से अधिक लोग मारे गए और 350 से अधिक घायल हुए इसके अलावा हजारों घरों, बड़ी संख्या में निजी और सरकारी वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

