Uttarakhand IMD Rain Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिनों में टिहरी, देहरादून समेत 6 जिलों में हो सकती है भारी बारिश
अभी भी प्रदेश में हो रही लगातार बारिश राहत देने वाली नहीं है. उत्तराखंड राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसको देखते हुए सावधानी बरतने के आदेश जारी किए गए हैं.