देश

UP Rains: बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा होने से टला, सेक्टर 36 में सड़क धंसी

पिछले कई दिनों के दौरान हुई भारी बारिश और जलभराव के चलते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इलाके के सेक्टर-36 में सी ब्लॉक की रोड का एक हिस्सा धंस गया है. जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

UP Rains: बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा होने से टला, सेक्टर 36 में सड़क धंसी
UP Rains (Photo Credit: IANS)

ग्रेटर नोएडा, 15 जुलाई: पिछले कई दिनों के दौरान हुई भारी बारिश और जलभराव के चलते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इलाके के सेक्टर-36 में सी ब्लॉक की रोड का एक हिस्सा धंस गया है. जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. धंसी हुई सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसका वीडियो बनाकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को भी टैग कर रहे हैं और मरम्मत की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Himachal Flood: बाढ़ में फंसे 70 हजार पर्यटकों को बचाया गया, 80 फीसदी इलाकों में बिजली-पानी बहाल

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बने हुए सेक्टर 36 में शनिवार की सुबह सी ब्लॉक की तरफ जाने वाली सड़क का एक हिस्सा धंस गया. वहां से निकलने वाले राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो में साफतौर पर देखने को मिल रहा है कि गड्ढे के नीचे मिट्टी बिल्कुल फटी हुई है इसीलिए सड़क पूरी तरीके से धंस गई.

लोगों को मना किया जा रहा है कि वहां से अपनी गाड़ी लेकर ना जाएं. क्योंकि, आसपास की सड़क भी पूरी तरीके से धंसने की आशंका है. गड्ढे के आसपास पत्तियों को रखा तो गया है. लेकिन, फिर भी वहां से निकलने वाले वाहन चालक इस पर कितना ध्यान दे पाएंगे या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता है. अगर गड्ढे की मरम्मत जल्दी नहीं हुई तो फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).