देश

Bihar Thunderstorm: बिहार में वज्रपात से 17 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार में हो रही बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं. वज्रपात की चपेट में आने से लोगों की मौतें भी हो रही हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से राज्य के 11 जिलों में 17 लोगों की मौत हो गई.

Bihar Thunderstorm: बिहार में वज्रपात से 17 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक
वज्रपात (Photo Credits: IANS)

पटना: बिहार में हो रही बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं. वज्रपात की चपेट में आने से लोगों की मौतें भी हो रही हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से राज्य के 11 जिलों में 17 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अविलंब अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 17 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई, जिसमें सबसे अधिक रोहतास जिले में पांच लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा औरंगाबाद और बक्सर में दो-दो तथा अरवल, किशनगंज, कैमूर, वैशाली, सीवान, पटना, अररिया एवं सारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. Bihar: फिर से NDA का हिस्सा बनें चिराग पासवान, बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी ने भेजा निमंत्रण

इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).