Amarnath Yatra 2023: 28वें दिन सात हजार से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा, गुफा में पवित्र शिवलिंग के किए दर्शन
अमरनाथ गुफा मंदिर के दोनों मार्गों पर खराब मौसम के बावजूद, यात्रा के 28वें दिन 7,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए, जबकि 2,050 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ.