Bareilly Violence: उदित राज ने बरेली हिंसा पर जताई चिंता, कहा- इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है
कांग्रेस नेता उदित राज ने बरेली में हुई हिंसा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि इस घटना की जड़ में बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और केंद्र सरकार की निष्क्रियता है. साथ ही, उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. उदित राज ने कहा, “बरेली में एक मस्जिद के पास भारी भीड़ जमा हो गई थी.