देश

2027 में सूरत से बिलीमोरा तक दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्टेशन का निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने वहां चल रहे हाई-स्पीड रेल टर्नआउट के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सूरत के सरोली में बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य का भी निरीक्षण किया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएएनएस को बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जो पहला सेक्शन खुलेगा, वह सूरत से बिलीमोरा तक खुलेगा.

2027 में सूरत से बिलीमोरा तक दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्टेशन का निरीक्षण

सूरत, 27 सितंबर : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने शनिवार को सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने वहां चल रहे हाई-स्पीड रेल टर्नआउट (High-Speed Rail Turnouts) के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सूरत के सरोली में बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य का भी निरीक्षण किया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएएनएस को बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जो पहला सेक्शन खुलेगा, वह सूरत से बिलीमोरा तक खुलेगा. वह 50 किमी का सेक्शन है. सूरत स्टेशन का काम कंप्लीट हो गया है और फिनिशिंग का काम चल रहा है. ट्रैक लिंक के काम में भी प्रोग्रेस है.

उन्होंने बताया कि शनिवार को पहला टर्नआउट लगाया है, जहां दो पटरियां जुड़ती या अलग होती हैं. 2027 में सूरत से बिलीमोरा सेक्शन शुरू करने की तैयारी है इस प्रोजेक्ट में गाड़ी औसत 320 किमी/घंटे और अधिकतम 350 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी. हाई स्पीड होने के नाते बहुत सारी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है. टर्न आउट का पूरा मूवमेंट इन रोलर बेरिंग्स पर होगा. कॉम्पोसिट्स स्लीपर्स हैं. पूरी नई टेक्नोलॉजी है, जिसमें फिक्स्ड की जगह मूविंग टर्न आउट है. यह भी पढ़ें : बिहार: PMCH में डॉक्टर के ऊपर गिरा ऑपरेशन थिएटर की छत का प्लास्टर, वीडियो में देखें पटना अस्पताल की जर्जर हालत

रेल मंत्री ने कहा कि यह वर्ल्ड की मोस्ट मॉडर्न टेक्नोलॉजी है. कई जगह एक्सपेंशन जॉइंट्स बने हैं. कई जगहों पर वेमपर्स लगे हैं, ताकि 320 किमी की स्पीड पर गाड़ी मूव करे तो उसके सारे वायब्रेशन को ऑब्सर्व कर सके. ऐसे कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस प्रोजेवत में किया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें नई सेवाओं, उधना स्टेशन के पुनर्विकास की प्रगति और देश के ड्रीम प्रोजेक्ट (बुलेट ट्रेन) के बारे में जानकारी शेयर की. इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी ने शनिवार को शुरू हो रही उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली. इस दौरान बच्चे खासे उत्साहित दिखे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2025 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).