Mumbai: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 11 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ड्रग्स तस्करों (Drugs Smugglers) को गिरफ्तार किया है. इस ऑपरेशन में 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई, जिसमें 198 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी/म्याऊ म्याऊ), 6.233 किलोग्राम गांजा, 346 ग्राम हेरोइन और 3,460 नशीली गोलियां शामिल हैं.