Mumbai Shocker: मुंबई के मानखुर्द में बिजली तार जोड़ने को लेकर विवाद, 1 की मौत, 9 गिरफ्तार
मुंबई के मानखुर्द इलाके में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. मृतक की पहचान राजू रोख (25) के रूप में हुई, जबकि घायल इंदू (27) का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.