बांग्लादेश में रविवार को विरोध प्रदर्शनों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है.
मध्यपूर्व में ईरान और उसके सहयोगी, हमास के नेता इस्माइल हानियेह की हत्या के जवाब में हमले कर सकते हैं.
पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन महिला मुक्केबाजी के एक मुकाबले ने तब तूल पकड़ लिया जब इटली की मुक्केबाज एंजेला केरिनी ने मैच शुरू होने के 46 सेकेंड के भीतर ही मुकाबला छोड़ने का फैसला कर लिया.
रिहान इस्माइल जब अपने घर और अपने यजीदी समुदाय के पास लौटी तो उन्हें भरोसा था कि भविष्य अच्छा होगा.
अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उम्मीदवारी तय हो गई है.
2024 में जर्मन पासपोर्ट दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर पासपोर्ट है और देश एक आर्थिक महाशक्ति तो है ही.
जर्मनी के बायरॉयथ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए हजारों विदेशी लोग यहां आते हैं.
दूसरे प्राकृतिक आपदा की तुलना में बाढ़ से दुनिया के लोगों को ज्यादा खतरा है.
श्रीलंका की नौसेना के एक जहाज और भारतीय मछुआरों की एक नाव के बीच टक्कर होने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है.
कर्नाटक सरकार ने इंफोसिस को भेजे गए 32,403 करोड़ रुपयों के टैक्स नोटिस को वापस ले लिया है, लेकिन यह विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है.
अमेरिका और रूस के बीच कैदियों की एक बड़ी अदला-बदली पूरी हो गई है.
भारत में मानसून की बारिश के कारण चिलचिलाती गर्मी से कई प्रदेशों में लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन पहाड़ी इलाके के लोगों के लिए यह एक अभिशाप साबित हो रही है.
जर्मनी ने हालिया वर्षों में देश की अहम सरकारी एजेंसियों पर हुए साइबर हमलों के तार को चीन से जुड़ा बताया है.
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि आरक्षण के लिए एससी और एसटी वर्गों के अंदर भी उपश्रेणियां बनाई जा सकती हैं.
अमेरिका पर 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों की साजिश रचने वाला खालिद शेख मोहम्मद अपनी गलती मानने के लिए तैयार हो गया है.
दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से जुड़े हादसों में कई लोगों की जान चली गई.
जर्मनी की संघीय रोजगार एजेंसी ने बताया कि देश में बेरोजगारों की संख्या 28 लाख से ज्यादा हो गई है.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में धर्मांतरण संशोधन विधेयक पारित किया है जिसे लेकर धर्मांतरण चर्चा में है.
जर्मनी में हर साल 4 लाख लोग लेबर फोर्स से बाहर हो रहे हैं.
केरल के वायनाड और आस पास के इलाके लंबे समय से भूस्खलन संभावित क्षेत्र रहे हैं.