India Covid-19 Update: भारत में कोरोना का प्रकोप, बीते 24 घंटे में कोविड के 9,629 नए मामले सामने आए
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,629 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,380 से घटकर 61,013 रह गई है.