विदेश की खबरें | नाटो की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा : रूस के विदेश मंत्री लावरोव
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 26 अप्रैल (एपी) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आगाह किया है कि नाटो की तरह ही यूरोपीय संघ का 'तेजी से सैन्यीकरण' हो रहा है और वह रूस को रोकने के अपने लक्ष्य को लेकर आक्रमक है।

उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब यूरोपीय संघ, नाटो की तरह हो गया है। अब दोनों में 'बहुत कम अंतर' रह गया है।

लावरोव ने कहा कि उन्होंने (यूरोपीय संघ और नाटो ने) हाल ही में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 31-सदस्यीय नाटो सैन्य गठबंधन, 27-सदस्यीय यूरोपीय संघ के राजनीतिक और आर्थिक संगठन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

रूस के विदेश मंत्री, 19 जनवरी को यूरोपीय संघ और नाटो के बीच हुई "रणनीतिक साझेदारी" का उल्लेख कर रहे थे। इस साझेदारी में यूरोपीय संघ और नाटो दोनों ने पिछले साल 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण को यूरोपीय-अटलांटिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)