एजेंसी न्यूज

Obscene Video of Girl student Viral: छात्रा की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा में सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक छात्र द्वारा एक छात्रा के अश्लील वीडियो और तस्वीर को कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है.

Obscene Video of Girl student Viral: छात्रा की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा (उप्र), 26 अप्रैल: नोएडा में सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक छात्र द्वारा एक छात्रा के अश्लील वीडियो और तस्वीर को कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर 74 की सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी से एमसीए की पढ़ाई कर रही उसकी छोटी बहन जब कक्षा दसवीं में थी तब उसकी दोस्ती निश्चय जादौन नामक युवक से हुई थी. यह भी पढ़ें: Woman Jumps Off Rapido Bike To Escape Molestation: बेंगलुरु में रैपिडो पर सवार महिला से छेड़छाड़, बचने के लिए दौड़ती बाइक से लगाईं छलांग (Watch Video)

कुमार ने शिकायतकर्ता के हवाला से बताया कि निश्चय की गलत हरकतों से आजिज आकर उसकी बहन ने उससे किनारा कर लिया, लेकिन वह उसके साथ लगातार गलत व्यवहार करता रहा तथा उसके साथ अश्लील हरकत करता रहा.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निश्चय ने उसकी बहन को धमकी दी कि अगर वह उसके साथ दोस्ती नहीं रखेगी तो वह उसकी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.

कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 25 अप्रैल को उसकी बहन के अश्लील वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी की

हरकत के चलते उसकी बहन ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).