एजेंसी न्यूज

Ex-Girlfriend Intimate Photos Misuse: फेसबुक पर युवक से मुलाकात, फिर हुआ प्यार और बाद में तकरार, लड़के ने अंतरंग लम्हों को किया वायरल

ओडिशा में अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ अंतरंग पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

Ex-Girlfriend Intimate Photos Misuse: फेसबुक पर युवक से मुलाकात, फिर हुआ प्यार और बाद में तकरार, लड़के ने अंतरंग लम्हों को किया वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

जाजपुर (ओडिशा), 25 अप्रैल ओडिशा में अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ अंतरंग पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जाजपुर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने जेनापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह भद्रक जिले के बासुदेवपुर का निवासी है।

युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी दो साल पहले फेसबुक पर युवक से मुलाकात हुई थी और बाद में उनके बीच प्रेम हो गया। शिकायत के मुताबिक, वे पिछले साल पुरी गए थे और इस दौरान युवक ने अंतरंग लम्हों की कुछ तस्वीरें खींच ली थीं।

पुलिस ने बताया कि वे पिछले महीने अलग हो गए थे और युवती ने युवक के साथ सारे संपर्क खत्म कर दिए थे। हालांकि युवक ने युवती से संपर्क करने की काफी कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि इससे गुस्सा होकर युवक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा कर दिया जो बाद में वायरल हो गईं।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को भद्रक जिले में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).