देश की खबरें | प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि कर्नाटक में ‘40 प्रतिशत कमीशन’ को पनपने क्यों दिया: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के बाद शनिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें कर्नाटक की जनता को यह बताना चाहिए कि प्रदेश में ‘40 प्रतिशत कमीशन’ की व्यवस्था क्यों पनपने दी। कांग्रेस ने मोदी को ‘विकृति का मास्टर’ करार दिया जो केवल अपने 'भव्य तमाशे' की परवाह करते हैं, ना कि जनता को होने वाली असुविधाओं की।