देश की खबरें | गुजरात पुलिस ने कनाडाई प्रशासन को गुजरात के एक परिवार की मौत की जांच से अवगत कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस ने कनाडाई प्रशासन को उस मामले की जांच से अवगत कराया है जिसमें पिछले साल एजेंट की मदद से कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका जाने के दौरान गुजरात के एक परिवार के चार सदस्यों की ठंड की वजह से मौत हो गयी थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गांधीनगर जिले की कालोल तालुका के डिंगुचा गांव के जगदीश पटेल, उनकी पत्नी एवं दो बच्चों की इन दोनों देशों की सीमा पर जनवरी, 2022 में भयंकर ठंड की वजह से मौत हो गयी थी। वे बर्फीले तूफान के बीच कनाडा से अमेरिका की ओर जा रहे थे। गुजरात के तीन एजेंट ने इस परिवार की दुखद यात्रा का प्रबंध किया था, उन तीनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।