देश की खबरें | सिद्धरमैया ने ‘फर्जी खबर’ के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से सोशल मीडिया पर ‘फेक न्यूज’ (फर्जी खबरें) की समस्या सीमा को पार कर गई है। सिद्धरमैया ने अधिकारियों को इसके स्रोत का पता लगाने, इसके पीछे के लोगों की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिये।