गवर्नर मिनी आर्को मिनावी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आग्रह किया कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को पिछले दो महीने में पश्चिमी क्षेत्र में हुए “अपराधों व हत्याओं” की जांच की अनुमति दे।
सूडान में अप्रैल के मध्य में जनरल अब्देल फतेह बुरहान के नेतृत्व वाली सेना और जनरल मोहम्मद हमदान दागालो की अगुवाई वाले अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के बीच लड़ाई छिड़ने के बाद अराजकता फैली हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री हेसम मोहम्मद इब्राहिम के अनुसार, इस संघर्ष में 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 6,000 अन्य घायल हुए हैं। इसके कारण 22 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से भागकर सूडान के अंदर और पड़ोसी देशों में सुरक्षित इलाकों में जाना पड़ा है।
मिनावी ने कहा कि दारफर क्षेत्र के कई इलाकों में निवासियों के खिलाफ “अत्यधिक बल” प्रयोग किया गया है। इसमें पश्चिमी दारफर प्रांत की राजधानी जेनेना भी शामिल है।
उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा किए गए वीडियो में कहा, “दारफर में फिलहाल जो हो रहा है, यह उससे कम नहीं है जो 2003 में हुआ था।”
उन्होंने 2000 की शुरुआत में सूडान में नरसंहार की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।
एपी जोहेब मनीषा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY