देश की खबरें | दलाई लामा ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

धर्मशाला (हिप्र), 20 जून तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई दी है।

मुर्मू का जन्म आज ही के दिन 1958 में ओडिशा के मयूरभंज के उपरबेड़ा गांव में हुआ था।

अपनी वेबसाइट पर साझा किए गए बधाई संदेश में तिब्बती नेता ने भारत की प्रशंसा की और निर्वासित तिब्बतियों के प्रति ‘‘उदारता और दयालुता’’ के लिए सरकार और भारत के लोगों का आभार जताया।

राष्ट्रपति को बधाई संदेश में दलाई लामा ने लिखा, ‘‘मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और इस महान और प्राचीन राष्ट्र का नेतृत्व करने में सफलता की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत, ‘करुणा’ और ‘अहिंसा’ की अपनी प्राचीन परंपराओं के साथ, दूसरों के लिए एक आदर्श बना हुआ है, एक ऐसा देश जहां विभिन्न धर्मों के लोग शांति और सद्भाव से एक साथ रहते हैं।’’

दलाई लामा ने कहा, ‘‘महामहिम भारत की महानता का प्रतिनिधित्व करती हैं, एक ऐसा देश जहां सुदूर गांव के किसी व्यक्ति को प्रगति करने और राष्ट्र का प्रमुख बनने का अवसर मिलता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)