देश की खबरें | कर्नाटक : बेंगलुरु से पांच संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिये आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा कट्टरपंथी बनाए गये पांच व्यक्तियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, पिस्तौल, कारतूस, आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की एक बड़ी खेप बरामद की। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बुधवार को यह जानकारी दी।