देश की खबरें | बेंगलुरु : आतंकवाद के पांच संदिग्ध गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अपराध शाखा ने कर्नाटक के बेंगलुरु से, आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिये आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा कट्टरपंथी बनाए गये पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, उनके पास से 12 मोबाइल फोन, पिस्तौल, कारतूस, आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की एक बड़ी खेप बरामद की। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बुधवार को यह जानकारी दी।