गोपेश्वर (उत्तराखंड), 19 जुलाई चमोली जिले के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बुधवार को बिजली का करंट फैल जाने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं और साथ ही कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने बताया कि झुलसने वालों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार रात को करंट फैलने से परियोजना में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी ।
इसी मृतक का पंचनामा करने के दौरान उसी स्थान पर फिर से करंट फैला और मौके पर प्रशासन, पुलिसकर्मियों के साथ ही कुछ तमाशबीन भी इसकी चपेट में आ गए ।
झुलसे लोगों को हैलीकॉप्टर से ऋषिकेश, एम्स में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY