एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा; राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन दलित विरोधी : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा; राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन दलित विरोधी : मायावती

नयी दिल्ली, 19 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि बसपा पंजाब और हरियाणा में क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है, बशर्ते उनका सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) या नवगठित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के साथ कोई गठजोड़ न हो।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजग के साथ ही नवगठित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि उनमें से कोई भी दलितों और उत्पीड़ित वर्गों के अनुकूल नहीं है।

विपक्ष के 26 दलों ने मंगलवार को बेंगलुरू में हुई अपनी बैठक में, अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की थी।

मायावती ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राजग और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन खुद को मजबूत कर रहा है, वहीं बसपा भी देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बंद कमरे में बैठकें कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्पीड़ित वर्गों को बसपा का समर्थन करना होगा क्योंकि कांग्रेस ने "जातिवादी मानसिकता अपनायी और उनकी मांगों को नजरअंदाज किया।’’

मायावती ने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस ने अपनी जातिवादी और पूंजीवादी मानसिकता को अलग रखा होता, गरीबों और पीड़ितों के कल्याण के लिए काम किया होता और बी आर आंबेडकर के विचारों का अनुसरण किया होता, तो बसपा बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).