देश की खबरें | त्रिपुरा में माकपा विधायक का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक समसुल हक का बुधवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
अगरतला, 19 जुलाई त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक समसुल हक का बुधवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। हक के परिवार में उनकी पत्नी और चार बेटे हैं।
माकपा राज्य समिति के सदस्य पबित्रा कार ने बताया कि सिपाहीजाला जिले के बोक्सानगर से विधायक हक अगरतला एमएलए हॉस्टल में थे और मंगलवार रात वह अचानक बीमार पड़ गए। कार ने कहा, ''उन्हें तुरंत जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।''
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने माकपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ''मैं विधायक समसुल हक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने दिवंगत आत्मा के सम्मान में अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए।''
हक के पार्थिव शरीर को पहले राज्य विधानसभा लाया गया और सदन के उपाध्यक्ष रामप्रसाद पॉल, कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक किशोर बर्मन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, वाम मोर्चा संयोजक नारायण कर और माकपा के राज्य सचिवालय के सदस्य माणिक डे ने माकपा मुख्यालय में हक को श्रद्धांजलि दी।
हक के निधन के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में माकपा सदस्यों की संख्या घटकर 10 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

