देश की खबरें | गोवा : स्कूली शिक्षा में बुनियादी चरण, उच्च शिक्षा में चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही एनईपी 2020

पणजी, 19 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को अकादमिक वर्ष 2023-24 से राज्य में स्कूली शिक्षा के बुनियादी चरण (एक) के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।

सावंत ने मंगलवार को गोवा विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, '' उच्च शिक्षा में एनईपी को शिक्षा मंत्रालय, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), नीति आयोग के निर्देशों और धर्मशाला में आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।''

सावंत एनईपी 2020 को लागू करने पर विपक्षी सदस्यों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

सदन में लिखित जवाब में सावंत ने कहा कि गोवा के सभी गैर-तकनीकी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) स्तर पर नई एनईपी 2020 अकादमिक रूपरेखा पहले वर्ष (2023) से लागू की गई है।

सावंत गोवा में शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

गोवा विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)