जरुरी जानकारी | तेल तिलहन कीमतों में रहा कारोबार का मिला जुला रुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को कारोबार का मिला जुला रुख दिखा। एक ओर मांग कमजोर रहने और सस्ते आयातित तेलों की बहुतायत के दवाब में मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई वहीं पहले भाव कम रहने की वजह से सोयाबीन तिलहन और मामूली मांग निकलने से बिनौलातेल कीमतों में मामूली सुधार है। सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल की कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं।