देश की खबरें | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग काफी प्रगाढ़ हुआ है: जयशंकर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले पांच वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग में ‘‘काफी प्रगाढ़ता और विविधता’’ आयी है। उन्होंने सहयोग के अन्य क्षेत्रों के रूप में महत्वपूर्ण खनिज, साइबर, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान देने की प्रतिबद्धता दोहरायी।