प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया श्रमिकों के लिए आवाज उठाने का संदेश
प्रियंका ने कहा, ''साथियों, आपने योगी सरकार का कोरोना वायरस महामारी से लड़ने का तरीका देखा। कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया, तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे दायर कर उन्हें जेल भेज दिया।''