उनके खिलाफ जांच तब शुरू हुई जब एक पत्रिका ने खबर प्रकाशित की कि इस अभियोजक ने ‘माहजोंग’ खेलने के लिए घर पर रहने के आग्रह का उल्लंघन किया।
तोक्यो उच्च अभियोजक कार्यालय के प्रमुख हिरोमू कुरोकावा के खिलाफ बुधवार को आरोप तब आया जब साप्ताहिक पत्रिका ‘शुकान बुंशुन’ ने कहा कि उन्होंने मई महीने में धन के लिए एक अखबार के एक रिपोर्टर के घर पर दो बार ‘माहजोंग’ (जुआ) खेला।
जापानी मीडिया ने खबर दी है कि कुरोकावा ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की है और पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है।
कुरोकावा को जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीबी के रूप में देखा जाता है। हालांकि, आबे उनके साथ किसी तरह के व्यक्तिगत संबंध होने या उनका कोई पक्ष लेने से इनकार करते रहे हैं।
आबे ने गुरुवार को कहा कि न्याय मंत्रालय कुरोकावा से संबंधित घटना की जांच कर रहा है और वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।
तोक्यो में कोरोना वायरस के चलते आपात स्थिति के नियम लागू हैं और लोगों से घर में रहने तथा भौतिक दूरी के नियमों का पालन करने को कहा गया है।
न्याय मंत्री मसाको मोरी ने गुरुवार को कहा कि पत्रिका में प्रकाशित खबर अगर सही है तो यह अत्यंत खेदजनक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY