एजेंसी न्यूज

लंबे कैरियर, नियमों में बदलाव के कारण गंभीर ने वनडे क्रिकेट में तेंदुलकर को कोहली पर तरजीह दी

तेंदुलकर ने 463 वनडे खेलकर 49 शतक समेत 18426 रन बनाये । उन्होंने 2013 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था ।

लंबे कैरियर, नियमों में बदलाव के कारण गंभीर ने वनडे क्रिकेट में तेंदुलकर को कोहली पर तरजीह दी

मुंबई, 21 मई भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लंबे कैरियर और खेल के नियमों में बदलाव का हवाला देकर एक दिवसीय प्रारूप में मौजूदा कप्तान विराट कोहली पर सचिन तेंदुलकर को तरजीह दी है ।

तेंदुलकर ने 463 वनडे खेलकर 49 शतक समेत 18426 रन बनाये । उन्होंने 2013 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था ।

दूसरी ओर कोहली ने 248 वनडे में 11867 रन बना लिये हैं जिनमें 43 शतक शामिल हैं ।

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा ,‘‘ सचिन तेंदुलकर क्योंकि उन्होंने एक सफेद गेंद से खेला जब सर्कल के भीतर चार फील्डर होते थे । अब पांच रहते हैं । मैं तेंदुलकर को चुनूंगा ।’’

आजकल वनडे क्रिकेट में दो सफेद गेंद ली जाती है जबकि तीन पावरप्ले होते हैं ।

भारत की विश्व कप 2011 में खिताबी जीत के सूत्रधारों में रहे गंभीर का मानना है कि नियमों में बदलाव का बल्लेबाजों को फायदा मिला ।

उन्होंने कहा, ‘‘ विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन मेरा मानना है कि नियमों में बदलाव का भी बल्लेबाजों को फायदा मिला है ।’’

गंभीर ने कहा ,‘‘ नयी पीढी को दो नयी गेंद खेलने को मिल रही है । रिवर्स स्विंग नहीं है और ना ही ऊंगलियों की स्पिन । पचास ओवर तक पांच फील्डर अंदर रहते हैं जिससे बल्लेबाजी आसान हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि लंबे कैरियर को देखते हुए भी वह तेंदुलकर को चुनेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).