एजेंसी न्यूज

कोरोना : हरियाणा में कुल मामले बढ़कर 1,005 हुए

 राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार कुरुक्षेत्र में दो नए मामले सामने आए हैं। एक मामला महेंद्रगढ़ का है।

कोरोना : हरियाणा में कुल मामले बढ़कर 1,005 हुए
जमात

चंडीगढ़, 21 मई हरियाणा में कोरोना वायरस के 12 और मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,005 हो गयी। नए मामलों में नौ सिर्फ फरीदाबाद से हैं।

 राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार कुरुक्षेत्र में दो नए मामले सामने आए हैं। एक मामला महेंद्रगढ़ का है।

कुल मामलों में 60 प्रतिशत से अधिक मामले गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों से आए हैं। ये चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं।

गुड़गांव में अब तक 226 मामले सामने आए हैं जबकि फरीदाबाद में 179, सोनीपत में 147 और झज्जर में 91 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक हुयी 14 मौतों में से छह फरीदाबाद में हुयी हैं।

राज्य में अब भी 321 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 670 रोगी ठीक हो चुके हैं।

राज्य में ठीक होने की दर 66.67 प्रतिशत है। राज्य में परीक्षण की दर प्रति दस लाख लोगों पर 3,422 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).