कोविड-19 से बचाव के लिए ट्रंप जो दवा ले रहे हैं, बेहतर होगा उसका परीक्षण किया जाए : डब्ल्यूएचओ
गौरतलब है कि ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन ले रहे हैं।
संगठन ने कहा कि वह कोविड-19 में दवा के इस्तेमाल की सिफारिश अभी भी केवल नियंत्रित नैदानिक परीक्षणों के लिए करता है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन ले रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ में आपातकालीन सेवा के प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि जिन संभावित उपचारों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परीक्षण हो रहा है, यह उनमें से एक है। इन उपचारों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी है या नहीं।
रेयान की बुधवार को आई टिप्पणी से संकेत मिलते हैं कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर ट्रंप द्वारा बार-बार की जा रही उसकी आलोचना के आगे वह झुकने वाला नहीं है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देशों की अपनी पसंद हो सकती है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

