अभ्यास की मानक संचालन प्रक्रिया जारी, कब शुरू होगा इसका साइ ने नहीं दिया जवाब
एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और निशानेबाजी समेत 11 खेलों में आउटडोर अभ्यास की अनुमति दे दी गई है । भारोत्तोलक, तीरंदाज, साइकिलिस्ट, तलवारबाज, पहलवान और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी सुरक्षा उपायों के साथ अभ्यास कर सकते हैं । इसके साथ ही संपर्क खेलों में ‘स्पारिंग’ (अभ्यास के साथी) के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है जबकि तरणताल का इस्तेमाल भी अभी नहीं कर सकेंगे ।