टीवी के रियलिटी शो के एक प्रतिस्पर्धी के पिता पर बलात्कार का मामला दर्ज
जमात

अमृतसर, 21 मई टीवी के एक रियलिटी शो के एक प्रतिस्पर्धी के पिता के खिलाफ 40 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

ब्यास के पुलिस उपाधीक्षक हरकिशन सिंह ने बताया कि पीडि़ता की ऑनलाइन शिकायत पर आरोपी संतोख सिंह गिल के खिलाफ ब्यास थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सिंह के अनुसार आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उपाधीक्षक के अनुसार जालंधर की महिला ने आरोप लगाया है कि वह 15 मई को जब वह अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गिल के घर पर गयी थी तब उसके साथ उसने यह गंदी हरकत की।

उसने आरोप लगाया कि गिल बहाने से उसे अपनी कार में ले गया और उसने गाड़ी में ही उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)