देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.68 लाख तक पहुंची, 81 हजार लोग ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड संख्या में लगभग 7,500 नए मामले सामने आने के साथ ही इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1.68 लाख तक पहुंच गई। मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े को पार कर गया। ठीक होने वालों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है तथा अब तक 81 हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।