देश की खबरें | कर्नाटक के मंत्री ने कांग्रेस के 22 विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया
जियो

बेंगलुरु, 29 मई कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जरकीहोली ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस के 22 विधायक उनके संपर्क में हैं और यदि भाजपा आलाकमान ने उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत दी, तो वह एक हफ्ते के अंदर ‘परीक्षण के आधार’ पर उनमें से पांच का दल-बदल करा सकते हैं।

इस पर फौरन ही कांग्रेस ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी से सिर्फ यह प्रदर्शित होता है कि भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का निधन,95 साल की उम्र ले ली अंतिम सांस.

जरकीहोली ने चमराजनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे संपर्क में कांग्रेस के 22 विधायक हैं, लेकिन मैं परीक्षण के आधार पर उनमें से पांच को एक हफ्ते के अंदर तोड़ (भगवा पार्टी के पाले में ला) सकता हूं।’’

गौरतलब है कि राज्यसभा की चार सीटों के लिये राज्य में होने वाले चुनाव के मद्देनजर एक दिन पहले उत्तर कर्नाटक के विधायकों के एक समूह ने बेलगावी जिले में पूर्व सांसद रमेश कट्टरी के आवास पर एक बैठक की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना से पुणे में 24 घंटे में 302 नए मामले दर्ज, 11 की मौत: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक में शरीक होने वालों में शामिल विजयपुर से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने राज्य मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के कामकाज की शैली पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि कुछ कार्य पूरे नहीं किये गये, जबकि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इनका जिक्र किया था।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कौन से कार्य थे।

जरकीहोली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बैठक का ज्यादा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए और उन्होंने दावा किया कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से चीजें ठीक हो जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘(येदियुरप्पा) सरकार अगले तीन साल, बल्कि मौजूदा कार्यकाल खत्म होन के बाद पांच साल के लिये भी सुरक्षित है।’’

जरकीहोली की टिप्पणी पर कांग्रेस ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सत्तारूढ़ भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है और यह सिर्फ भगवा पार्टी के विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश हे।

पार्टी प्रवक्ता ए एन नटराज गौड़ा ने पीटीआई- से कहा, ‘‘यदि सरकार स्थिर है, तब दल-बदल कराने की कोशिश करने की क्या जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)