एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आरआईएल-राइट एनटाइटलमेंट का कारोबार पहले दिन के मुकाबले 41 प्रतिशत बढ़त के साथ संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ (आरआईएल-आरई) का डिमैट कारोबार शुक्रवार को अंतिम दिन 223 रुपये पर बंद हुआ जो पहले कारोबारी दिवस के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक है।

जरुरी जानकारी | आरआईएल-राइट एनटाइटलमेंट का कारोबार पहले दिन के मुकाबले 41 प्रतिशत बढ़त के साथ संपन्न

नयी दिल्ली, 29 मई रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ (आरआईएल-आरई) का डिमैट कारोबार शुक्रवार को अंतिम दिन 223 रुपये पर बंद हुआ जो पहले कारोबारी दिवस के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक है।

आरआईएल-आरई का कारोबार 20 मई को 158 रुपये पर शुरू हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

केवल सात दिन के कारोबार आरआईएल-आरई ने निवेशकों के लिये अच्छा मूल्य सृजित किया। शुक्रवार को बंद भाव के आधार पर आरआईएल के शेयरधारकों की संपत्ति संयुक्त रूप से करीब 9,425 करोड़ रुपये बढ़ी।

सातों कारोबारी दिवस में आरआईएल-आरई वास्तविक मूल्य से प्रीमियम पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के समय एनएसई के पास खरीद आर्डर 4.8 लाख लंबित था जबकि बिक्री के लिये 2.4 लाख आर्डर लंबित थे।

आरई का मात्रा-भारांश औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) शुक्रवार को 218.40 रुपये रहा जो पिछले 221.51 रुपये से कम है।

आरई का कारोबार उसके वास्तविक मूल्य के औसतन 7.9 रुपये प्रमीयिम पर हुआ। आरआईएल वीडब्ल्यूएपीपी शुक्रवार को 1,467.5 रुपये रहा। इस लिहाज से वास्तविक मूल्य 210.5 रुपये रहा।

आरआईएल-आरई का कारोबार 20 मई को राइट इश्यू खुलने के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को बीएसई/एनएसई में आरआईएल- आरई की खरीद-बिक्री का अंतिम दिन था।

प्रत्येक आरई अपने मालिक को आरआईएल का एक शेयर 3 जून 2020 तक 314.25 रुपये आंशिक भुगतान के साथ हासिल करने का अधिकार देता है।

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू पिछले सप्ताह शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुला।

यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका करोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).