चंडीगढ़, 29 मई पंजाब में काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयों के फिर से शुरू होने के साथ ही राज्य सरकार ऐसे प्रवासी श्रमिकों को वापस प्रदेश लाने के लिए ट्रेनों का इंतजाम करने के लिए केंद्र को पत्र लिखने की योजना बना रही है जो यहां दोबारा काम शुरू करना चाहते हैं।
कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने से उद्योगों में कामकाज ठप हो गया था।
यह भी पढ़े | राजस्थान: बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का निधन,95 साल की उम्र ले ली अंतिम सांस.
काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक विभिन्न माध्यमों से अपने गृह राज्य लौट गए थे जिसमें रेलवे द्वारा संचालित की गई विशेष ट्रेन भी शामिल थीं।
पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि काफी संख्या में श्रमिकों ने पंजाब में रुकने का निर्णय किया था। इसके अलावा ऐसे कई श्रमिक हैं जो काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयों के फिर से शुरू होने के कारण वापस आना चाहते हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना से पुणे में 24 घंटे में 302 नए मामले दर्ज, 11 की मौत: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मंत्री ने यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब सरकार ऐसे प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए ट्रेनों का इंतजाम करने के वास्ते केंद्र को पत्र लिखने की योजना बना रही है जो अन्य राज्यों से पंजाब वापस आना चाहते हैं।
375 विशेष रेलगाड़ियों से अब तक कुल 4.84 लाख प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में स्थित अपने मूल निवास जा चुके हैं।
ऐसे में जब राज्य में 78 प्रतिशत उद्योगों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है और 68 प्रतिशत प्रवासी श्रमिकों ने राज्य में रुकने का फैसला किया, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक कार्यक्रम में उद्योग विभाग को निर्देश दिया कि वह उद्योगों को पटरी पर वापस लाने के लिए मंजूरी प्रदान करने और व्यापार सुगमता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में तेजी लाये।
अरोड़ा ने इस बात के लिए उद्योगों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने सरकार का सहयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया कि प्रवासी श्रमिकों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उद्योगों को सुचारू रूप से फिर से शुरू करने में सभी तरह के सहयोग का वादा किया।
सिंह ने ‘कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पंजाब की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की कार्ययोजना’ को लेकर एक वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये उद्योग के दिग्गजों से संवाद करते हुए उद्योगों को अगले कुछ दिनों में 100 प्रतिशत प्रचालन के लिए अपनी सरकार की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने काफी संख्या में कंपनियों के चीन से निकलने पर विचार करने के मद्देनजर आपार संभावनाएं होने का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब में निवेश करने और औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित करने के वास्ते कई कंपनियों के साथ पहले से ही सम्पर्क में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि राज्य चीन से काफी उद्योगों को आकर्षित कर पाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY