दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में राष्ट्रीय राजधानी के लोग ही इलाज करा सकेंगे: CM अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगतीं दिल्ली की सीमाएं सोमवार से खोली जाएंगी और केंद्र संचालित अस्पतालों को छोड़कर दिल्ली के सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में केवल राष्ट्रीय राजधानी के लोग ही इलाज करा सकेंगे. शॉपिंग मॉल, होटलों, रेस्तराओं, अन्य आतिथ्य सेवाओं तथा धार्मिक स्थलों को आठ जून से खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है.