देश की खबरें | सोशल मीडिया पर ‘संवेदनशील पोस्ट’ डालने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रथामिकी दर्ज
जियो

कारगिल, सात जून सोशल मीडिया पर ऐसी “संवेदनशील पोस्ट” अपलोड करने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जो केंद्र शासित प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनोद कुमार ने कहा कि एक ट्विटर अकाउंट को संवेदनशील पोस्ट अपलोड करने और फर्जी खबर फैलाने वाला पाया जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | नोएडा में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 25 किलो गांजा बरामद.

उन्होंने कहा, “इस ट्विटर हैंडल को चलाने वाले लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी खबर फैलाने और ऐसी संवेदनशील पोस्ट डालने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो सांप्रदायिक सद्भाव, सुरक्षा और जन शांति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कोरोना संकट के बीच गैर-जरूरी सेवाओं के लिए 8 जून से मुबंई की सड़कों पर दौडेंगी BEST की बसें, रखना होगा इन बातों का ख्याल.

उन्होंने कहा, “इनमें छेड़छाड़ की गई तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो तथा फर्जी खबरें फॉरवर्ड करना या पोस्ट करना शामिल है।”

एसएसपी ने आम जनता से सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग से बचने की अपील की है।

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया के किसी तरह के दुरुपयोग की जानकारी पुलिस को देने को भी कहा है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)