नोएडा में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 25 किलो गांजा बरामद
गौतमबुद्ध नगर जिले में दादरी पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 25 किलो गांजा तथा घटना में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी बरामद की है. उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में दनकौर थाना पुलिस ने गढ़ाना गांव के पास से पंकज तथा राहुल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा, 7 जून: गौतमबुद्ध नगर जिले में दादरी पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 25 किलो गांजा तथा घटना में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी बरामद की है. पुलिस उपायुक्त (तृतीय जोन) राजेश कुमार सिंह (Rajesh Kumar Singh) ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर दादरी थाने की पुलिस ने जीटी रोड के पास से ललित शर्मा तथा रामबाबू को गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 25 किलो गांजा बरामद किया है. डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग बिहार से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचते थे.
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में दनकौर थाना पुलिस ने गढ़ाना गांव के पास से पंकज तथा राहुल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

