देश की खबरें | विकास दुबे मुठभेड़: कैदी को हथकड़ी लगाने या न लगाने पर बहस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की शुक्रवार कथित मुठभेड़ में मौत के बाद अपराधियों को हथकड़ी लगाने या न लगाए जाने को लेकर बहस छिड़ गई है। एक तरफ सवाल है कि पुलिस ने दुबे जैसे बदमाश को हथकड़ी क्यों नहीं लगा रखी थी, तो दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय के वे निर्देश हैं, जिनमें वह हथकड़ी लगाए जाने को ''अमानवीय, अनावश्यक तथा कठोर और मनमाना तरीका करार दे चुका है।