एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 352 रुपये का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 49,959 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 352 रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 49,959 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को सोना 49,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

वहीं, चांदी की कीमत 352 रुपये की गिरावट के साथ 52,364 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो कीमत बृहस्पतिवार को 52,716 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,800 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘ सोने की कीमतों में हाल की तेजी के दौर के बाद तकनीकी सुधार होने से गिरावट आई है।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).