एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के लंच तक तीन विकेट पर 159 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 57 रन से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज ने शाइ होप (16) और क्रेग ब्रेथवेट (65) के विकेट गंवाये । वेस्टइंडीज ने दर्शकों के बिना हो रहे मैच में आज पहले सत्र में 122 रन जोड़े ।

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के लंच तक तीन विकेट पर 159 रन

अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 57 रन से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज ने शाइ होप (16) और क्रेग ब्रेथवेट (65) के विकेट गंवाये । वेस्टइंडीज ने दर्शकों के बिना हो रहे मैच में आज पहले सत्र में 122 रन जोड़े ।

लंच के समय शामार ब्रूक्स 27 और रोस्टन चेस 13 रन बनाकर खेल रहे थे ।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेंद को चमकाने के लिये खोजा नया तरीका.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सुबह वह कमाल नहीं कर सके जो बारिश से प्रभावित पहले दो दिन में कैरेबियाई गेंदबाजों ने किया था । जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को तो अभी तक विकेट भी नहीं मिला है ।

स्पिनर डोम बेस ने अपने पहले ओवर में आज पहली सफलता हासिल की जब होप ने स्लिप में बेन स्टोक्स को कैच थमाया । होप को इससे ठीक पहले आर्चर की गेंद पर पगबाधा की जोरदार अपील पर जीवनदान मिला था । मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था लेकिन रिव्यू में पता चला कि आर्चर क्रीज से बाहर निकल आये थे और वह नो बॉल थी ।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई को तलाशना होगा नया CEO, राहुल जौहरी का इस्तीफा हुआ मंजूर.

स्टोक्स ने ब्रेथवेट को पगबाधा आउट किया जो 125 गेंद में छह चौकों की मदद से 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे ।

मैदानी अंपायर के आउट करार देने के बाद वेस्टइंडीज ने रिव्यू लिया लेकिन डीआरएस का फैसला भी यही रहा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).