दिल्ली में COVID-19 पॉजिटिव के 1075 नए पॉजिटिव मामले दर्ज, राज्य में कुल संक्रमित मामले हुए 1,30,606
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1,075 नये मामले सामने आये, जिससे यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गये, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 3,827 हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई है.