एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में जुलाई में अंतिम रविवारीय लॉकडाउन, गैर-जरूरी गतिविधियों पर लगाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में इस महीने का आखिरी रविवारीय लॉकडाउन जारी है। ऐसे में राज्य में केवल दूध की आपूर्ति और स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित सेवाओं के संचालन की ही अनुमति है। लोग घरों में हैं और सड़कें वीरान नजर आ रही हैं।

देश की खबरें | तमिलनाडु में जुलाई में अंतिम रविवारीय लॉकडाउन, गैर-जरूरी गतिविधियों पर लगाम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 26 जुलाई तमिलनाडु में इस महीने का आखिरी रविवारीय लॉकडाउन जारी है। ऐसे में राज्य में केवल दूध की आपूर्ति और स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित सेवाओं के संचालन की ही अनुमति है। लोग घरों में हैं और सड़कें वीरान नजर आ रही हैं।

पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये प्रभावी ढंग से पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा। इसके उल्लंघन पर सख्ती बरती जा रही है। मुख्य चौराहों और जिलों की सीमाओं पर जांच चौकियां बनाई गई हैं। चेन्नई में ही लगभग 200 चौकियां बनाई गई हैं।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में एक बैंक के 38 कर्मी पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, संक्रमणरोधन प्रक्रिया की गई पूरी.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का संचालन जारी है। सफाईकर्मी अपने काम में जुटे हैं। इसके अलावा नगर निकायों के कर्मचारी लोगों में फ्लू जैसे लक्षणों का पता लगाने के लिये घर-घर जा रहे हैं। बुखार की जांच के लिये शिविर लगाए गए हैं।

इसी प्रकार सरकार द्वारा संचालित सस्ते भोजनालयों ''अम्मा कैंटीन'' और सामुदायिक रसोईयों में बेसहारा और बुजुर्ग लोगों को खाना बदस्तूर परोसा जा रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में COVID-19 के 1,075 नए मामले आए सामने, 21 की मौत.

इसके अलावा कोविड-19 के खिलाफ जंग में मदद के लिये ऐहतियाती तौर पर जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें, ईंधन पंप और बाजार बंद हैं। अधिकारी लॉकडाउन के उल्लंघन के मामलों की जांच के लिये अपने-अपने इलाकों में निरीक्षण कर रहे हैं।

तमिलनाडु में कोरोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गई थी। अब तक 3,409 रोगी दम तोड़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).